सिंगूर के नर्सिंग होम में लटकता मिला नर्स का शव, आरोप- यौन उत्पीड़न और हत्या की गई
नई दिल्ली। बंगाल के हुगली जिले के एक नर्सिंग होम में एक नर्स का लटकता हुआ शव मिला। इस घटना ने आसपास में सनसनी फैला दी है। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला का शव गुरुवार को सिंगूर स्थित नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के एक कमरे में छत से लटका मिला। बता दें कि नर्सिंग होम प्रबंधन ने इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। मृतका पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम की रहने वाली थी। चार दिन पहले ही वह नर्सिंग होम में आई थी।
इस घटना के बाद मृतका के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नर्सिंग होम के संचालन में अनियमितताओं का खुलासा करने पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम कोई भी कार्रवाई करने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे की इस घटना की जानकारी हुई, विपक्षी भाजपा और माकपा ने इलाके में प्रदर्शन किया और नर्स की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि यदि पुलिस जांच में उनकी मौत में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की