मणिमहेश यात्रा के दौरान हादसा: गूईंनाला के पास श्रद्धालु की पत्थर लगने से मौत
मणिमहेश यात्रा पर निकले एक श्रृद्धालु की पत्थर लगने से मौत हो गई है। हादसा गूईंनाला नाला के पास हुआ है। मृतक की पहचान दविंद्र सिंह पुत्र गोपी चंद निवासी मतोता जिला डोडा जम्मू कश्मीर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दविंद्र सिंह डल झील की ओर जा रहा था कि साढ़े ग्यारह बजे के आसपास गूईंनाला नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतू सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। उधर, डीसी चंबा ने चंबा में हो रही बारिश के कारण श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं तथा आमजन से चंबा-भरमौर मार्ग पर गुरुवार को यात्रा न करने की अपील की है।
उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि बारिश के कारण चंबा-भरमौर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते श्रद्धालु तथा आमजन सुरक्षा के लिहाज से आज चंबा मुख्यालय से आगे यात्रा न करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 9816698166 तथा 1077 पर संपर्क करें।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की