इंदौर में पीओपी मूर्तियों पर प्रशासन का कड़ा रुख ; मांगलिया और बाणगंगा में 1500 से अधिक गणेश प्रतिमाएं जब्त
इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन शुरू हो गया है। आज जिला प्रशासन ने शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों, बाणगंगा और मांगलिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 से अधिक पीओपी मूर्तियों को जब्त किया।
:: बाणगंगा और मांगलिया में कार्रवाई ::
- बाणगंगा में कार्रवाई : मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में बाणगंगा क्षेत्र में मूर्ति निर्माता विनोद, खेमकरण चितले और मनीष प्रजापति के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 130 बड़ी और 700 छोटी गणेश प्रतिमाएं जब्त की गईं। निर्माताओं के गोडाउन सील कर दिए गए।
- मांगलिया में कार्रवाई : सांवेर के एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम ने मांगलिया सड़क क्षेत्र में बाबूलाल प्रजापत और राहुल भटूनिया के खिलाफ कार्रवाई की। उनके गोडाउन से भी लगभग 700 से अधिक छोटी-बड़ी पीओपी मूर्तियां जब्त कर गोडाउन को सील कर दिया गया।
:: कलेक्टर की चेतावनी और अपील ::
कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि पीओपी की मूर्तियां पानी में आसानी से नहीं घुलतीं और उनमें प्रयुक्त रसायन हानिकारक होते हैं, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में पीओपी मूर्तियों का निर्माण, भंडारण और विक्रय पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से आगामी गणेशोत्सव में केवल पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से बनी मूर्तियों का ही उपयोग करने की अपील की है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की