रणबीर-आलिया का स्टाइलिश लुक कैमरे में कैद, फैंस बोले- बॉलीवुड का परफेक्ट कपल
मुंबई : बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने प्यारभरे अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। बुधवार की रात दोनों मुंबई के जुहू इलाके में स्थित निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान रणबीर और आलिया ने मीडिया को जमकर पोज दिए। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे थे।
कैज़ुअल लुक में छाए दोनों सितारे
रणबीर और आलिया ने इस दौरान मैचिंग कैजुअल आउटफिट्स पहन रखे थे। आलिया ने सफेद टीशर्ट और डेनिम्स में सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी किया, जबकि रणबीर ने मूंछों और स्टबल लुक के साथ व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जेकेट में फैंस का दिल जीत लिया। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पोज देने के लिए कहा, तो रणबीर आलिया को अपने करीब ले आए और कपल ने एक साथ कैमरे को पोज दिए। सोशल मीडिया पर दोनों का यही क्यूट अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया
इस खूबसूरत जोड़ी को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ देखा जाएगा। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म एक पीरियड वॉर ड्रामा होगी, जिसमें दो आर्मी ऑफिसर्स और एक महिला के बीच लव ट्रायंगल को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1964 में आई राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से प्रेरित होगी।
20 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसे 20 मार्च 2026 को रिलीज किए जाने की तैयारी है। भंसाली की फिल्मों में हमेशा भव्यता और गहराई देखने को मिलती है, ऐसे में इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है।
अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं दोनों सितारे
रणबीर और आलिया अपनी इस फिल्म के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी बिज हैं। आलिया जल्द ही यशराज फिल्म्स की महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शारवरी वाघ भी होंगी। वहीं, रणबीर की झोली में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ जैसी बड़ी फिल्में हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की