वॉन का बड़ा बयान: स्टोक्स की गैरहाज़िरी में इस स्टार को मिलनी चाहिए इंग्लैंड की कमान
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल में जारी है। पांचवें दिन इंग्लिश टीम को जीत के लिए 35 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 339 रन बना लिए हैं। इस मैच में नियमित कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह ओली पोप कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि स्टोक्स की गैरमौजूदगी में पोप को नहीं, बल्कि हैरी ब्रुक को कप्तानी सौंपनी चाहिए।
ब्रुक ने रविवार को बैजबॉल की झलक दिखलाई और सिराज द्वारा जीवनदान दिए जाने के बाद 98 गेंद में 111 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए। ब्रुक ने जो रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी निभाई और भारत की पकड़ से मैच को दूर ले गए। ब्रुक जब 19 रन पर थे, तो सिराज से उनका कैच छूट गया था। सिराज कैच लेकर बाउंड्री लाइन से टकरा गए थे। इस जीवनदान को ब्रुक ने अच्छे से भुनाया और टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। इसके बाद ही वॉन ने उन्हें स्टोक्स की गैरमौजूदगी में कप्तानी सौंपने की मांग की है।
वहीं, दूसरी तरफ ओली पोप इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए। आखिरी टेस्ट में उन्होंने 22 और 27 रन की पारी खेली। इस सीरीज में उन्होंने नौ पारियों में 34 की औसत से 306 रन बनाए। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रुक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिए। बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीतने वाले वॉन का मानना है कि ओली पोप शानदार उपकप्तान हैं, लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रुक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, 'हैरी ब्रुक में नेतृत्व क्षमता नैसर्गिक है। अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल हैं और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रुक कप्तान हो सकते हैं। ओली पोप अच्छे उपकप्तान हैं। कप्तान को देने के लिए उनके पास अच्छे सुझाव होते हैं, लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते। मार्कस ट्रेस्कोथिक शानदार उपकप्तान थे, लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं।'

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की