शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, 33 साल बाद टूट ही गया इंतजार
मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 33 साल हो चुके हैं। इस दौरान वो किंग ऑफ रोमांस तो बने ही, साथ ही उन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और स्पोर्ट्स ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की भी कई फिल्में कीं। इस बीच शाहरुख खान ने आठ बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के साथ कुल 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन आज तक किंग खान को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला था। लेकिन 33 साल बाद शाहरुख को करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।
‘जवान’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में कई फिल्मों और कलाकारों को अवॉर्ड मिला। इसमें सबसे बड़ा नाम किंग खान शाहरुख खान का है, जिन्हें अपने 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
1992 में ‘दीवाना’ से की करियर की शुरुआत
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अपनी पहली ही फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
आठ फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीते
शाहरुख ने अपने करियर में 90 से ज्यादा फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं, जिनमें 8 बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड हैं। वो सबसे अधिक आठ बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले दिलीप कुमार के साथ दूसरे अभिनेता हैं। शाहरुख को जिन फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, उनमें ‘बाजीगर’ (1993), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘दिल तो पागल है’ (1997), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘देवदास’ (2002), ‘स्वदेश’ (2004), ‘चक दे इंडिया’ (2007) और ‘माय नेम इज खान’ (2010) जैसी फिल्में शामिल हैं।
2023 में आई थी ‘जवान’
शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड 2023 में आई उनकी एक्शन फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला है। इस फिल्म को साउथ के निर्देशक एटली कुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की