प्रतिकूल नहीं, रोमांच! ‘वॉर 2’ ट्रेलर रिलीज—ऋतिक रोशन vs जूनियर एनटीआर का धमाकेदार अधिनायक मुकाबला
मुंबई : दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिली, जो ये सबूत देती है कि फिल्म में दोनों के बीच हाई लेवल एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर भी छा गया है।
दिखी पूरी कास्ट की झलक
‘वॉर 2’ के ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर समेत फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली है। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड में डेब्यू
‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज और दमदार किरदार देखकर लगता है कि जूनियर एनटीआर के लिए बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए ‘वॉर 2’ एक बेहतर विकल्प है।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ 2019 में आई ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। ‘वॉर’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस बार ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ भिड़ंत करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की