रीवा में निर्माणाधीन अस्पताल फँसा डूबते पानी में, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
रीवा। मध्य प्रदेश में बाढ़ बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रीवा जिले के सगरा थाना अंतर्गत ग्राम सथनी में बन रहे एक अस्पताल में अचानक बाढ़ आने के कारण वहां निर्माण कर रहे कई कर्मचारी फंस गए। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को सावधानीपूर्वक निकाला गया।
8 घंटे तक फंसे रहे मजदूर
अस्पताल का निर्माण कर रहे मजदूर है देर रात इस अस्पताल में ठहर कर अगले दिन काम शुरू करने की सोच रहे थे। इसी बीच मूसलाधार बारिश होने की वजह से देर रात अचानक नदी-नाले उफान पर आ गए और मजदूर भी निर्माण अधीन अस्पताल में फंस गए। मौके में फंसे लोगों को आसानी से निकाल पाना संभव नहीं था, सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी के तेज बहाव में वोट के सहारे फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक लगभग 8 घंटे से मजदूर फंसे हुए थे. लगभग 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा मडराने आने लगा है। नदियों-नाले पूरी तरह तूफान पर हैं. इसी इसी बीच लोगों के घरों के अंदर भी पानी पहुंचने लगा है। कई जगह लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू दल पहुंचकर उन्हें सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की