उमा भारती ने बीजेपी पर साधा निशाना,भाई के बेटे को टिकट देकर पार्टी ने एहसान नहीं किया
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे परिवार ने मेरी राजनीति के कारण बहुत कष्ट उठाए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा अगर मुझे चुनाव न लड़ाती तो मेरे परिवार के भाई या भतीजे सांसद या विधायक बहुत पहले बन गए होते।
पार्टी ने एहसान नहीं किया
बीजेपी नेता उमा भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेरे एक भाई के बेटे राहुल को टिकट देना, परिवार पर कोई एहसान नहीं था पार्टी की मजबूरी थी। उन्होंने आगे लिखा कि शायद ही मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े पदों पर बैठे नेताओं के परिवार ने इतने कष्ट उठाए हों, सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या भाजपा की मेरी वजह से उनकी खूब प्रताड़ना हुई। लूट, डकैती जैसे झूठे आरोप लगे और कोर्ट में हमेशा वह पूरी तरह से निर्दोष साबित हुए। उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि मेरा परिवार तो जनसंघ के समय से भाजपा में है।राहुल और सिद्धार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बाल स्वयंसेवक थे, तब मैं राजनीति से कोसों दूर थी. मेरा परिवार जनसंघ से जुड़ा था।
ममता बनर्जी पर कसा था तंज
इससे पहले उमा भारती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को अपना वोटर बनाया है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। हिंदू नेताओं के कारण ही हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की