IND vs ENG: वॉशिंगटन सुंदर का बयान- ड्रेसिंग रूम में है जीत का भरोसा, बल्लेबाज तैयार
नई दिल्ली : ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का मानना है कि ड्रेसिंग रूम में मजबूत बल्लेबाजों की मौजूदगी भारत को लॉर्ड्स की मुश्किल पांचवें दिन इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद करेगी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, कप्तान शुभमन गिल और नाइट वॉचमैन आकाश दीप पवेलियन लौट चुके हैं। टीम इंडिया को अभी भी 135 रन बनाने हैं और उसके छह विकेट शेष हैं।
भारत के पास ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ही उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की भी जरूरत पड़ सकती है। इससे पहले सुंदर के चार विकेट ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर समेट दिया था। सुंदर ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'हम बहुत सी चीजें वैसी ही चाहते हैं जैसी हम उम्मीद करते हैं, लेकिन हां, हम किसी भी दिन इस चुनौती स्वीकार करेंगे। हम पांचवें दिन सच में सकारात्मक परिणाम देंगे। हमारे ड्रेसिंग रूम में कुछ मजबूत बल्लेबाज हैं। यह हर तरह से रोमांचक है। आप जानते हैं, लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना अद्भुत होगा। इसलिए मुझे लगता है कि हम काफी अच्छी स्थिति में हैं।'
ऑलराउंड क्षमता के कारण कुलदीप यादव पर सुंदर को तरजीह दी गई और उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया और विरोधी टीम को करारा जवाब दिया। सुंदर ने कहा, 'निश्चित रूप से, गेंद के साथ मेरे लिए यह सबसे अच्छे दिनों में से एक था। खासकर भारत के बाहर। लेकिन हां, इस टेस्ट मैच से पहले मेरे पास कुछ ठोस योजनाएं थीं और मैं उन्हें पहली और दूसरी पारी में लागू करना चाहता था। खेल के अलग-अलग चरणों में मुझे अलग-अलग भूमिकाएं सौंपी जाती हैं। मैं कहूंगा कि यहीं से टेस्ट क्रिकेट और भी रोमांचक हो जाता है क्योंकि आपको पांचवें दिन अपनी मानसिकता को बदलना पड़ता है और पहले दिन की तुलना में थोड़ा अलग क्रिकेटर बनना पड़ता है।'
वॉशिंगटन ने कहा कि उन्हें फॉर्म में चल रहे जेमी स्मिथ को आउट करने में मजा आया। क्या वह सोमवार को जीत की कल्पना कर रहे हैं? इसके जवाब में सुंदर ने कहा, 'लॉर्ड्स में एक टीम के रूप में जीत हमारे लिए बहुत-बहुत खास होगी। यह अद्भुत होगा। मुझे यकीन है कि आप लोगों के लिए भी। पांचवें दिन का खेल रोमांचक होने वाला है। मेरा मतलब है, खासकर चौथे दिन के आखिरी 15-20 मिनट काफी दिलचस्प थे। मैं कहूंगा कि दोनों ड्रेसिंग रूम में आक्रामकता हमेशा हमारे अंदर बनी रहती है। बस एक घटना (क्राउली-गिल विवाद) और सब आक्रामक हो चुके हैं। चौथे दिन भी मैदान पर आक्रामकता दिखाई पड़ी।'
सुंदर ने कहा, 'यह निश्चित रूप से ऊर्जा का संचार करता है। मेरा मतलब है कि यह एक खेल है और हर कोई अपने-अपने तरीके से काफी आक्रामक और काफी तीव्र होता है। मेरा मतलब है, खेल चाहे कोई भी हो, अगर आप एक एथलीट हैं, तो यह एक सामान्य कारक है।' भारत की दूसरी पारी में यशस्वी खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्चर ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वहीं, करुण ने राहुल के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। करुण 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल छह रन बना सके। दोनों को ब्राइडन कार्स ने एल्बीडब्ल्यू किया। आकाश दीप एक रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की