अमेरिका में 8 खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी एफबीआई ने खालिस्तान के 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों में भारत का मोस्ट वांटेड पवित्तर सिंह बटाला शामिल है। एफबीआई ने एक अपहरण के मामले में इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एनआईए की लिस्ट में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर सिंह बटाला का नाम भी है। इसके अलावा खालिस्तानी गैंग में दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्तर सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान एफबीआई ने गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से 5 हैंडगन, एक असॉल्ट राइफल, सैकड़ों राउंड गोला-बारूद, मैगजीन और 15,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा नकद बरामद किए हैं। पवित्तर सिंह बटाला पंजाब का एक गैंगस्टर है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा और गैंगस्टर लवली सिंह का करीबी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की