Bigg Boss 19: 24 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन, सलमान खान इस बार पूरे समय नहीं दिखेंगे
टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है। इस बार इसका 19वां सीजन होगा, जो 24 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। बाद में इसे कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा।
सलमान खान पूरे सीजन में नहीं रहेंगे होस्ट
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सलमान खान पूरे सीजन शो को होस्ट नहीं करेंगे। वह केवल पहले कुछ हफ्तों तक नजर आएंगे और फिर बीच-बीच में एपिसोड्स में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज अलग-अलग चरणों में शो को होस्ट कर सकते हैं।
अब तक का सबसे लंबा सीजन
‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा है कि यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो लगभग 5 महीने तक चलेगा।
नए कंटेस्टेंट्स और फ्रेश फॉर्मेट
इस बार शो में 15 से 20 नए कंटेस्टेंट्स होंगे। गौरव तनेजा और अपूर्वा मुखीजा जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी अप्रोच किया गया है। फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पहले ओटीटी फिर टीवी
इस सीजन को पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा, उसके बाद टीवी पर आएगा। यानी दर्शकों को इस बार एपिसोड्स पहले मोबाइल पर और बाद में टीवी पर देखने को मिलेंगे।
कंटेस्टेंट को लेकर नहीं अभी पुख्ता जानकारी, यूएई का एआई रोबोट भी ले सकता है हिस्सा
हालांकि, अभी तक शों में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कई हस्तियों के नामों की चर्चा हुई, लेकिन अभी तक किसी की भी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए कौन होगा कौन नहीं, इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इस बार शो में यूएई का एआई रोबोट भी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस एआई रोबोट का नाम ‘हबूबू’ बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो ये पहली बार होगा जब बिग बॉस के शो में कोई रोबोट हिस्सा लेगा। हालांकि, अभी तक इसको लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की