भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी, सब उत्साह, अनुशासन में रहकर एक रहें : हेमंत खंडेलवाल
सीहोर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का सीहोर, आष्टा, जावर, डोडी, सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ तो वहीं उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी, सब उत्साह, अनुशासन में रहकर एक रहें। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत सारे दल हैं। कई दल परिवार चलाते हैं। कई दल जात, समाज चलाते हैं। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है। कार्यकर्ता चाह ले तो हर चुनाव के परिणाम सकारात्मक आते हैं और अगर कार्यकर्ता में थोड़ा सा भी निराशा का भाव हो तो परिणाम सकारात्मक नहीं आ पाते हैं। भाजपा के हम सब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह हैं। श्री खंडेलवाल ने कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग पार्टी को मजबूत करने में करे। मातृशक्ति का सम्मान करें। हम सब मिलकर कार्य करेंगे भाजपा एक पार्टी नहीं एक परिवार है। मेरा पूरा प्रयास होगा की पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान हो, आदर हो, सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करेंगे। हर कार्यकर्ता की बात सुनने, उनसे मिलने का प्रयास करूंगा। हमारी पार्टी आज भी बुलंदियों पर है, इसे हम सबको मिलकर और आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया के सिरमौर बनने जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार के कार्य, योजनाओं को जनता तक, घर-घर पहुंचना हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
देश की अखंडता और युवाओं के लिए पार्टी को मजबूत करें -
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता देश की अखंडता व आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को और मजबूत बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग व रोजगार की नई परंपरा विकसित कर मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाकर विकसित बना रहे हैं। जनसंघ के रूप में प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर संगठन का रूप ले चुकी है। मैं जब पार्टी अध्यक्ष बना तब मेरे मन में था कि अपने काम की शुरुआत मैं बाबा महाकाल के चरणों में प्रणाम करते हुए शुरू करूं। जब भगवान महाकाल के दर्शन करने आऊंगा तो उनके भक्तों के बीच नहीं आऊंगा तो यह यात्रा अधूरी रह जाती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, प्रतिबद्धता से ही भाजपा को लंबे समय से जनता की सेवा करने का अवसर मिला। भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को क्षमता और योग्यता के आधार पर दायित्व सौंपता है। हम सभी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर विश्व गुरू बनने जा रहा है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि प्रदेश भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष के सीहोर जिले में आगमन पर जावर जोड़, आष्टा, कोठरी एवं सीहोर में स्वागत सम्मान समारोह रखा गया था। सीहोर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जावर, डोडी, आष्टा कोठरी, सीहोर मंडलों में सभी मंडल अध्यक्षों ने मंच बनाकर स्वागत, सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, जिला भाजपा प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित सभी जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जसपाल सिंह अरोरा एवं मित्र मंडल ने किया स्वागत, श्रीराम दरबार भी किया भेंट -

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सीहोर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ उनकी भव्य अगवानी की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल देर शाम सीहोर पहुंचे थे। इस दौरान श्री अरोरा ने श्री खंडेलवाल का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीराम दरबार भेंटकर स्वागत व सम्मान भी किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी स्वागत से अभिभूत नजर आए और उन्होंने श्री अरोरा एवं उनके मित्र मंडल व समर्थकों का आभार भी प्रकट किया। श्री अरोरा ने बताया कि प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन हुआ। वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने सिद्धपुर की नगरी सीहोर में भी कार्यकर्ताओं से भेंट की और सभी का आभार प्रकट किया। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उनका सम्मान और अधिकार मिलता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनता है तो किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है। अब पार्टी नेतृत्व ने हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास भी बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इससे पहले श्री अरोरा ने भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी पहुंचकर हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करके उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दी थीं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की