Smriti Mandhana ने पहला T20I शतक जड़कर हासिल की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जमकर गदर काटा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर स्मृति ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों में 112 रन बनाए। ये उनकी पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी रही।
12 साल बाद उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक का सूखा समाप्त किया। उनकी पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20I मैच में 97 रन से मात दी। अब इस मैच के बाद आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में स्मृति मंधाना को फायदा हुआ है।
Smriti Mandhana ने हासिल की T20I करियर की बेस्ट रेटिंग
दरअसल, आईसीसी (ICC) द्वारा जारी ताजा टी20I महिला बल्लेबाज रैंकिंग्स में भारतीय स्टार स्मृति मंधाना ने छलांग लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में शानदार शतक जड़ने का उन्हें इनाम मिला है और अब वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गई हैं।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी सीरीज पूरी होने के बाद रैंकिंग्स में फायदा हुआ।
वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर अपनी धाक जमाने वाली मंधाना ने हाल ही में नॉटिंघम में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने पहले टी20I मैच में 112 रन की शानदार पारी खेली थी।
उनकी इस पारी की वजह से वह एक स्थान ऊपर चढ़कर टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उनके पास 771 रेटिंग अंक है और वह उन्होंने नई करियर-सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। स्मृति नंबर 1 पर काबिज बेथ मूनी से सिर्फ 23 अंक पीछे रह गई हैं।
शेफाली को भी हुआ फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में 20 रन की पारी खेलने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी फायदा हुआ। शेफाली भी एक स्थान ऊपर चढ़कर 13वें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, उनकी साथी खिलाड़ी हरलीन देओल ने 43 रन की अपनी तेजतर्रार पारी के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से एंट्री की और वह संयुक्त रूप से 86वें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की बात करें तो, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने नॉटिंघम में खेले गए मैच में भारत के तीन विकेट लिए थे। इसके साथ ही दाएं हाथ की गेंदबाज ने दो स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल टी20I गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की