हादसे का राज़ अब होगा बेनकाब, अहमदाबाद विमान दुर्घटना में ब्लैक बॉक्स डाटा मिला
अहमदाबाद, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान एआई-171 दुर्घटना की जांच में बड़ी सफलता मिली है। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के ब्लैक बॉक्स से डाटा निकालने में सफलता हासिल की है और जांच भी पूरी हो गई है। जल्दी ही इस हादसे की रिपोर्ट सामने आ सकती है और हादसे की वजहों का खुलासा हो सकता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ब्लैक बॉक्स के क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) और मेमोरी मॉड्यूल को 24 और 25 जून को दिल्ली में एएआईबी की प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और डाटा डाउनलोड कर लिया गया है। विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर्स (सीवीआर) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर्स (एफडीआर) का डाटा लैब में निकाल लिया गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सामने आने की संभावना है।
इस रिपोर्ट में कॉकपिट से लेकर पूरे विमान के अंदर गड़बडिय़ों जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही हादसा क्यों हुआ, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। अब जांच एजेंसी ब्लैक बॉक्स से रिकवर हुए डाटा का विश्लेषण (एनालिसिस) करेगी। इससे हादसे के कारणों का पता चलेगा। इससे पहले 24 जून को नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया था कि ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश नहीं भेजा जा रहा। इसकी जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ( एएबाईबी) कर रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, क्रैश प्लेन से दो ब्लैक बॉक्स सेट मिले हैं। इनमें हादसे के समय पायलटों की बातचीत और विमान की तकनीकी जानकारी का रिकॉर्ड मिलेगा। पहला सेट 13 जून को और दूसरा 16 जून को बरामद किया गया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की