148 साल में पहली बार टीम इंडिया के माथे पर लगा कलंक
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत लिया। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने अपना दूसरा सबसे सफल रन चेज किया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाई। जहां टीम इंडिया ने लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर 835 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आखिरी दिन हासिल कर लिया। इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के माथे पर एक कलंक भी लगा।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 148 साल में पहली बार हुआ, जब किसी टीम के खिलाड़ियों की तरफ से 5 शतक आए, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिली। इस तरह भारत ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, हारने वाली टीम के लिए सबसे ज्यादा चार शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था।
टीम इंडिया के माथे पर लगा कलंक
दरअसल, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से मात दी और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में मिली हार के साथ टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा। टेस्ट के 148 साल में आज तक जो नहीं हुआ, वह शुभमन गिल के कप्तान बनते ही हो गया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 5 शतक जड़े थे, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिली।
इससे पहले 1928-29 में एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 4 शतक लगाए थे और फिर भी उन्हें जीत नहीं मिली थी। लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शतक जड़ा था। वहीं दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ-साथ ऋषभ पंत ने सेंचुरी बनाई थी।
सबसे ज्यादा रन बनाकर हारने वाली टीमें
- 861- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1948)
- 847- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (2022)
- 837- न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (2022)
- 835- भारत बनाम इंग्लैंड (2025)
बेन डकेट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में टीम इंडिया 471 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने भी पहली पारी में ओली पोप की शतकीय पारी के दम पर 465 रन बना दिए।
पहली पारी के आधार पर भारत को सिर्फ 6 रन की लीड मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रनों का टारगेट रखा। इस टारगेट को मेजबान टीम ने आखिरी दिन बेन डकेट ने 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की