देश की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर पर 2 बड़े टारगेट प्राइस
नई दिल्ली। दुनिया के दो दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने भारत की सबसे बड़ी कंपनी के शेयरों पर बड़े टारगेट प्राइस दिए हैं। CLSA और Citi ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बाय और आउटपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखी है। करीब 20 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।
बड़े मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज,निफ्टी50 का टॉप शेयर है। पिछले 6 महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक ने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। फिलहाल, इस कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 1464 रुपये है।
CLSA और Citi के बड़े टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म Citi ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1690 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। सिटी ने कंपनी के शेयरों पर बाय रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसमें खरीदी की सलाह दी है।
वहीं, CLSA ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है, और आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है।
हाल ही में जेफरीज ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ₹1,650 का टारगेट प्राइस दिय था, जबकि जेपी मॉर्गन ने इस शेयर पर ₹1,568 के टारगेट के साथ "ओवरवेट" रेटिंग दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का रिटर्न
रिटर्न के लिहाज से पिछले एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने निराश किया है,क्योंकि यह सिर्फ 0.79 फीसदी रिटर्न ही डिलीवर कर पाया है। हालांकि, 5 सालों में इसके शेयरों ने 68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) दिग्गज भारतीय बिजनेस ग्रुप है, जिसके पोर्टफोलियो में एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, डिजिटल सर्विसेज और मीडिया व एंटरटेनमेंट बिजनेस शामिल हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की