यशस्वी-गिल का शतक, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर
नई दिल्ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद पहला टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। लार्ड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि, साफ मौसम और हल्की धूप भारत के पक्ष में काम कर गई। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को एतिहासिक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। आइए पहले दिन के टॉप मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
साई सुदर्शन का डेब्यू
टॉस के कुछ समय पहले ही चेतेश्वर पुजारा ने साई सुदर्शन को डेब्यू कैप सौंपी। इसके साथ ही वह टेस्ट खेलने वाले 317वें भारतीय बने। 20 जून को साई के अलावा राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली, अभिनव मुकुंद, प्रवीण कुमार भी टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। मुकाबले में साई ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया और वह डक पर आउट हुए।
काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर
हेडिंग्ले टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के प्लयेर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में खिलाड़ियों ने ऐसा किया। इतना ही नहीं प्लेयर्स ने एक मिनट का मौन भी रखा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में करीब 270 लोगों की मौत हो गई थी।
यशस्वी-गिल का शतक
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन शतक जड़ दिया। उन्होंने 159 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड किया। दमदार शुरुआत के बाद टेस्ट में पहली बार 4 नंबर पर खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने भी सेंचुरी ठोक दी। गिल 175 गेंदों पर 127 रन बनाकर नाबाद हैं।
एक गलती से भारत को मिले 5 रन
भारतीय पारी के 51वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को 5 रन का फायदा मिला। बेन स्टोक्स ने यह गेंद राउंड द विकेट की और यशस्वी जायसवाल ने शॉट लगाया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप से थोड़ी पहले गिर गई। स्लिप पर तैनात हैरी ब्रूक ने इसे पकड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटककर विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट से जा टकराई। ऐसे में इंग्लैंड टीम पर पेनल्टी लगी और भारत को 5 रन का फायदा मिल गया।
जायसवाल को मिला जीवनदान
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुकाबले में शतक लगाया। हालांकि, उन्हें एक जीवनदान भी मिला। 30वें ओवर में क्रिस वोक्स की फुलर लेंथ गेंद सीधे यशस्वी के पैर पर जाकर लगी। इंग्लैंड के प्लेयर्स ने LBW की अपील की, जिसे ऑन फील्ड अंपायर का साथ नहीं मिला। कप्तान बेन स्टोक्स ने रिव्यू भी नहीं लिया। रिप्ले में नजर आया कि अगर बेन स्टोक्स रिव्यू लेते तो यशस्वी को पवेलियन लौटना पड़ता।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की