कितना अनुभवी था पायलट? जानिए किसके भरोसे थी सैकड़ों जानें
अहमदाबाद: गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लास्ट मिनिट बने एक वीडियो में दिखाया गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर मेघानीनगर के पास एक इमारत से टकराने से पहले अपनी ऊंचाई खो देता है और उसमें विस्फोट हो जाता है.
विमान की कमान कौन संभाल रहा था?
डीजीसीए के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे. कैप्टन सुमीत सभरवाल एलटीसी हैं और उन्हें 8200 घंटे का अनुभव है. सह-पायलट को 1100 घंटे उड़ान का अनुभव है.
केंद्रीय नागरिक मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय नागरिक मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया. कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं. हम उच्चतम अलर्ट पर हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बचाव दल को तैनात किया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता साइट पर पहुंचाई जाए। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं.एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर उड़ान भरी थी. इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी के कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया. दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की