IRCTC यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
भारतीय रेलवे ने बुधवार (11 जून, 2025) को तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में कई संशोधनों की घोषणा की. नए प्रावधानों में ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाया गया है. यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) एप पर जिन लोगों का आधार लिंक नहीं होगा, उनसे तत्काल टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा.
रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य तत्काल टिकटों तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करना और दुरुपयोग पर अंकुश लगाना है. उन्होंने कहा, ‘1 जुलाई से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए बुक किए गए तत्काल टिकट केवल आधार से प्रमाणित उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होंगे.’ वहीं, 15 जुलाई से OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य हो जाएगा.
OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन जरुरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पोस्ट में कहा, ‘वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल टिकटिंग को और अधिक सुलभ बनाया गया है. 1 जुलाई 2025 से IRCTC-वेबसाइट/ऐप के माध्यम से तत्काल बुकिंग केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं के लिए ही अनुमत है. 15 जुलाई 2025 से OTP आधारित आधार सत्यापन. PRS काउंटर/अधिकृत एजेंटों (YTSK) पर तत्काल बुकिंग के लिए बुकिंग करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर OTP सत्यापन भेजना आवश्यक होगा. अधिकृत एजेंट खुलने के पहले 30 मिनट में तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते.’
एजेंट 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे
तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में किए गए संशोधनों से अब अवैध और फर्जी आईडी वाले यूजर्स पर नकेल कसी जा सकेगी. साथ ही एजेंटों को लेकर लिए गए फैसलों से यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अब तत्काल विंडो खुलने के 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. यानी एजेंट सुबह 10 बजे से 10:30 बजे के बीच एसी तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, इसी तरह स्लीपर टिकट भी सुबह 11:30 बजे के बाद ही बुक हो सकेंगे.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की