अगर घर में हैं ये 3 वास्तु दोष, तो तुरंत सुधारें वरना भारी पड़ सकती है ये चूक, ये गड़बड़ियां बना सकती हैं जीवन को अशांत
घर को सुख-शांति और समृद्धि का स्थान माना जाता है, लेकिन अगर घर की बनावट में कुछ गलतियां हो जाएं तो यही जगह चिंता, बीमारी और नुकसान का कारण बन सकती है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे दोष बताए गए हैं जो बेहद गंभीर माने जाते हैं और अगर समय रहते इन्हें ठीक न किया गया तो इसका असर परिवार की तरक्की, रिश्तों और सेहत पर पड़ता है. आइए जानते हैं ऐसे 3 सबसे खतरनाक वास्तु दोष जिनसे आज ही निपटना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
1. उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट – शांति में सबसे बड़ी बाधा
अगर आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा (North-East) में टॉयलेट बना है, तो यह वास्तु की सबसे गंभीर गड़बड़ियों में गिना जाता है. यह दिशा ईश्वर और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है. यहां गंदगी या भारी निर्माण होना मानसिक तनाव, परिवार में कलह और आर्थिक रुकावट का कारण बन सकता है.
समाधान क्या करें?
1. इस दोष को ठीक करने के लिए उस स्थान को हमेशा साफ रखें.
2. वास्तु पिरामिड या ब्रास सन रखें.
3. टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें और नियमित सुगंधित धूप जलाएं.
2. दक्षिण-पश्चिम दिशा में बोरिंग – नींव कमजोर और तरक्की रुकी
दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West) को स्थायित्व और परिवार की नींव से जोड़ा जाता है, अगर यहां पानी का स्रोत, जैसे बोरिंग, पानी की टंकी या नल आदि हो तो यह घर में रहने वालों की मेहनत का फल रोक देता है. ऐसे घरों में रहने वाले लोग कठिन परिश्रम तो करते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती.
समाधान क्या करें?
1. इस दिशा में बोरिंग या पानी से जुड़ी कोई चीज है तो उसे बंद कराएं.
2. अगर हटाना संभव नहीं है तो उस क्षेत्र को ढंकने के लिए लाल कपड़े से ढका पिरामिड रखें.
3. उस जगह की दीवार पर ऊर्जावान फोटो जैसे सूर्य की तस्वीर लगाएं
3. उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन – रिश्तों में खटास और विवाद
किचन यानी रसोईघर घर की ऊर्जा का केंद्र होता है, अगर यह उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में बना हो तो रिश्तों में दरार, आपसी मतभेद और भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है. यह दोष खासतौर से महिलाओं पर असर डालता है और उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है.
समाधान क्या करें?
1. इस स्थिति में खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की ओर रखें.
2. गैस चूल्हे के सामने तांबे का सिक्का रखें.
3 दीवारों पर हल्के गुलाबी या क्रीम रंग का पेंट करें ताकि ऊर्जा संतुलित हो सके.
सही दिशा में किया गया छोटा सा बदलाव आपकी ज़िंदगी में बड़ा सुधार ला सकता है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की