क्या रसोई में लगानी चाहिए मनी प्लांट? वास्तु के हिसाब से जाने लें नहीं तो पड़ सकता है पछताना
रसोई घर यानी किचन को हमेशा घर की ऊर्जा और सेहत से जुड़ा सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. यहां तैयार होने वाला भोजन न केवल हमारे शरीर को पोषण देता है, बल्कि घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का भी वाहक बनता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रसोई में मनी प्लांट लगाना उचित है? बहुत से लोग मनी प्लांट को सिर्फ शोभा बढ़ाने वाला पौधा मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व है. मनी प्लांट को धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन यह पौधा कहां रखा जाए, इसका भी गहरा असर होता है. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में और सही स्थान पर लगाना आवश्यक होता है, नहीं तो इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव दिक्षित के मुताबिक, रसोई में मनी प्लांट लगाना कई बार अच्छा माना जाता है, लेकिन इसकी कुछ शर्तें होती हैं. सबसे पहले तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East direction) में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और यहां रखा गया मनी प्लांट घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. यह दिशा रसोई के लिए भी उपयुक्त होती है, इसलिए यहां रखा गया मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखता है.
लेकिन यदि आप इसे गलत दिशा जैसे उत्तर-पूर्व (North-East) में रख देते हैं, तो यह घर में आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है. साथ ही, मनी प्लांट को कभी भी गंदे या तेल-चिपचिपे स्थान पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे इसकी ऊर्जा प्रभावित होती है. रसोई में कई बार गैस, धुआं और गर्मी होती है, जो पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां इसे सीधी गर्मी न मिले और न ही गैस की सीधी लपट. इसके अलावा, इस पौधे को नियमित रूप से पानी देना, साफ-सफाई रखना और सूखे या पीले पत्तों को हटाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि मुरझाया हुआ मनी प्लांट नकारात्मकता को आकर्षित करता है.
एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि मनी प्लांट को कांच की बोतल या ग्लास जार में पानी में रखकर रसोई की खिड़की के पास रखा जा सकता है, जहां इसे प्राकृतिक रोशनी मिले और ताजगी बनी रहे. इससे न केवल घर में हरियाली बढ़ती है, बल्कि यह आपकी आर्थिक तरक्की में भी मददगार हो सकता है. यदि आप रसोई में मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह आपकी रसोई की साफ-सफाई, दिशा और ऊर्जा संतुलन के अनुसार ही हो. अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो मनी प्लांट न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता भी लाएगा. लेकिन अगर इसे गलत स्थान या दिशा में लगाया जाए, तो इसके उल्टे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं. इसलिए वास्तु के अनुसार इसकी दिशा, स्थान और देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, वरना पछताना पड़ सकता है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की