हिट एंड रन: तेजी रफ़्तार पिकअप ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी को रौंदा, आरोपी चालक फरार
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा चौक पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिस जवानों को रौंद दिया. यह खौफनाक हिट एंड रन हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में ट्रैफिक जवान रज्जब खां और केशव क्षत्रिय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. रज्जब का हाथ और केशव का पैर टूट गया है. दोनों को तुरंत रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.
कैसे हुआ हादसा?
चश्मदीदों के मुताबिक, टाटीबंध की ओर से आ रही महाराष्ट्र नंबर की तेज़ रफ्तार पिकअप ने सिग्नल तोड़ा और ट्रैफिक जवानों को जानबूझकर टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक पिकअप लेकर महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया. इस दौरान पिकअप ने कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है. अधिकारी इसे गंभीर आपराधिक कृत्य मानते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कह रहे हैं.
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजधानी में चौराहों पर ड्यूटी कर रहे जवानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग उठने लगी है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना का वीडियो या तस्वीर ली है, तो वह जांच में मदद करें.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की