कराची की मलीर जेल में हड़कंप, फरार कैदियों के बाद जेलर भी हुआ गायब
पाकिस्तान: कराची में मंगलवार को आए भूकंप के बाद कराची की मलीर जेल की दीवारों में दरारों का फायदा उठाकर भागे कैदियों की घटना के बाद न्यूज की रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है. सिंध के जेल मंत्री अली हसन जरदारी ने जेल प्रणाली के अंदर कैदियों के साथ मिलीभगत के गंभीर खुलासे के बाद मलीर जेल के हेड कांस्टेबल राशिद चिंगारी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. साथ सिंध के मुख्यमंत्री सय्यद मुराद अली शाह ने भी जांच के आदेश दिए हैं.
कैदियों को भागने में मदद करने में कथित तौर पर शामिल राशिद चिंगारी कल देर रात फरार हो गया है और वह मिल नहीं रहा है. उसकी गिरफ्तारी का आदेश मंत्री ने मेडिकल चेक-अप करा देश लौटने के बाद दिया है. जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश से हड़कंप मच गया है और इसमें मीलर जेल के कई अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.
पहले नहीं था राशिद का नाम शामिल
कैदियों के भागने के बाद 23 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया था, इसमें राशिद चिंगारी का नाम शामिल नहीं था. लेकिन जांच के दौरान उनका नाम सामने आया है. विश्वसनीय सूत्रों से पुष्टि की कि DIG जेल को अब चिंगारी को निलंबित करने और उसके कार्यों की पूरी जांच शुरू करने का निर्देश दिए गए हैं.
कैदियों और जेल अधिकारियों का नेटवर्क
हाल ही में कैदियों और चुनिंदा जेल अधिकारियों के बीच नेटवर्क को उजागर किया, जिससे यह मुद्दा लोगों के ध्यान में आया है. रिपोर्ट के बाद जेल मंत्रालय ने तेजी से कार्रवाई की और ऐसी किसी भी नेटवर्क को खत्म करने के अभियान छेड़ दिया है. खबरों के मुताबिक ऐसे नेटवर्क ने कथित तौर पर कई कैदियों के भागने में मदद की थी.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की