WTC फाइनल में अब तक सिर्फ दो शतकवीर – स्मिथ और हेड, फिर से करेंगे कमाल?
AUS vs SA: WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. WTC के अभी तक दो फाइनल मुकाबले हो चुके हैं और अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज फाइनल में शतक लगा पाए हैं. इनमें स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के नाम शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं और उनका WTC 2025 के फाइनल में खेलना लगभग तय है.
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने लगाया था शतक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 121 रन और ट्रेविस हेड ने 163 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 469 रनों का स्कोर बनाया था.
ट्रेविस हेड ने की थी शानदार बल्लेबाजी
ट्रेविस हेड ने मैच में दमदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 174 गेंदों में कुल 163 रन बनाए थे, जिसमें 25 चौके और एक छक्के शामिल रहा था. उनके कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबला जीतने में सफल रही थी. अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले WTC 2025 के फाइनल में इन दोनों प्लेयर्स का खेलना लगभग तय है. ये दोनों बड़े प्लेयर्स हैं और उनके पास खूब अनुभव है, जो ऑस्ट्रेलिया के काम आ सकता है.
दूसरी बार WTC का खिताब जीतने पर होंगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हो चुके हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ा था. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार WTC का खिताब जीतने पर कोशिश करेगी.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की