न्यूज़ीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैकक्लर ने संसद में दिखाई अपनी AI जनित न्यूड फोटो, मचा हड़कंप!
न्यूजीलैंड: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के लेकर हमेशा से ही चर्चा होती रही है.लाभ के साथ-साथ इनके दुष्प्रभाव भी सामने आते रहे हैं.अब तो लोगों की प्राइवेसी भी खतरे में नजर आ रही है.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक जैसे टूल्स से लोगों की फेक तस्वीरें और वीडियो तक बनाए जा रहे हैं.ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैकक्लर के साथ हुआ है.इसके बाद महिला सांसद ने जो किया वो वह सिर्फ न्यूजीलैंड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने क्या किया?
न्यूजीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैकक्लर ने अपनी ही न्यूड फोटो संसद में दिखा दी.संसद में जब लॉरा ने बताया कि तस्वीर नकली है और इसे उन्होंने AI से खुद बनाया है तो लोग और भी हैरान रह गए.सांसद ने कहा कि ऐसी तमाम डीपफेक तस्वीरें इंटरनेट पर बनाना बहुत आसान है.उन्होंने कहा कि मुझे खुद की डीपफेक फोटो बनाने में पांच मिनट से भी कम समय लगा।
न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने क्या कहा?
लॉरा मैकक्लर ने डीपफेक रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल महिलाओं और लड़कियों को अपमानित करने और उनका शोषण करने के लिए किया जा रहा है.यह उनकी इजाजत के बिना हो रहा है और अभी इसके खिलाफ कोई स्पष्ट कानून नहीं है.उन्होंने यह भी कहा कि "दिक्कत टेक्नोलॉजी में नहीं है, बल्कि यह है कि इसका गलत इस्तेमाल लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए कैसे किया जा रहा है.हमारे कानूनों को भी इसके लिए सख्त होना पड़ेगा।"
'यह डरावना और अपमानजनक होता है'
महिला सांसद ने संसद में कहा, "कोई भी व्यक्ति यह अनुभव करे कि इंटरनेट पर उसकी एक फेक न्यूड फोटो वायरल हो रही है और वह पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा है.यह बेहद डरावना और अपमानजनक होता है.हमें यह रुकवाना ही होगा।" लॉरा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संसद में Deepfake Digital Harm and Exploitation Bill भी पेश किया है.यह विधेयक बिना अनुमति के डीपफेक अश्लील कंटेंट बनाने और शेयर करने पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग करता है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की