IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम हो सकता है ये बड़ा अवॉर्ड, फाइनल के बाद होगा फैसला
Vaibhav Suryavanshi: IPL 2025 का अब अंत होने जा रहा है. इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. हालांकि, बिहार के 14 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा, वह इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव अब IPL 2025 के जमकर रन बनाए. वह बड़े-बड़े गेंदबाजों पर भारी पड़े. अब वह IPL का एक बड़ा अवॉर्ड जीतने की रेस में भी हैं.
IPL के बड़े अवॉर्ड की रेस में वैभव सूर्यवंशी
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. सिर्फ 14 साल की उम्र में, वैभव ने न केवल IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 19 अप्रैल 2025 को, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए, वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी आक्रामक शैली का परिचय दिया.
इसके बाद, 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. यह शतक केवल 35 गेंदों में आया, जो IPL में क्रिस गेल के 30 गेंदों के शतक के बाद दूसरा सबसे तेज शतक है और किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक है. इस पारी ने वैभव को रातोंरात स्टार बना दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे गए. वह अब IPL का इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं.
किसे दिया जाता है इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड?
IPL का इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड उन युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिनका जन्म 1 अप्रैल 1999 या उसके बाद हुआ हो, 5 टेस्ट या 20 वनडे से ज्यादा न खेले हों, सीजन शुरू होने से पहले 25 से कम IPL मैच खेले हों और पहले यह अवॉर्ड न जीता हो. वैभव इन सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं. इस सीजन में उन्होंने 7 पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, और उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा. हालांकि, इस अवॉर्ड की रेस में एक बड़ा नाम साई सुदर्शन का भी है. उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप जीतने की रेस में भी सबसे आगे हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की