देवास के सोनकच्छ में नकली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा, 13.25 लाख रुपये की नकली नोट जप्त
देवास: लैपटाप, प्रिंटर, स्केनिंग पेटी की मदद से सोनकच्छ क्षेत्र के खेड़ाखजूरिया गांव में नकली नोट छापने और उनको इधर-उधर खपाने में लगे गिरोह का बीएनपी पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में कुल पांच आरोपित अभी तक गिरफ्तार किये गए हैं. इनके पास से करीब 15.41 लाख रुपये के नकली नोट सहित इनको छापने की सामग्री जब्त की गई है. पांच से चार आरोपित देवास जिले के जबकि एक बुरहानपुर जिले का रहने वाला है. इनके द्वारा लाखों रुपये नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की भी आशंका है.
बीएनपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा. इनकी तलाशी लेने पर करीब 1.96 लाख रुपये मिले जो जांच में नकली पाये गए. पूछताछ में इन्होंने अपने नाम सचिन नागर निवासी ग्राम दुधलाइ सोनकच्छ व शुभम वर्मा निवासी आगरोद देवास बताये. यह भी बताया कि इनके दोस्त राजकुमार मालवीय निवासी ग्राम खेड़ाखजूरिया सोनकच्छ द्वारा अपने घर पर नकली नोट छापे जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने राजकुमार के घर पर दबिश दी जहां से राजकुमार सहित उसके दोस्त सुनील पाटिल निवासी खकनार जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 13.25 लाख रुपये से अधिक की 500-500 के नकली नोटों की गडि्डयां जब्त की गई। कुछ आधे छपे नोट भी जब्त किये गए हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की