घर में बरकत रोक देती हैं वास्तु से जुड़ी ये 7 गलतियां, तुरंत करें सुधार, वरना पूरा परिवार हो जाएगा कंगाल!
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, बरकत और समृद्धि बनी रहे. हम मेहनत करते हैं ताकि आमदनी बढ़े और खर्चों पर नियंत्रण बना रहे. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं. धीरे-धीरे सारे पैसे खत्म हो जाते हैं और जेब हमेशा खाली लगती है. तब लोग सोचते हैं कि किस्मत साथ नहीं दे रही या फिर किसी की बुरी नजर लग गई है. वास्तु शास्त्र कहता है कि इसकी असली वजह आपके ही घर में हो सकती है. घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी वास्तु की गलतियां आपकी मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे बाहर निकाल देती हैं, और आपको पता भी नहीं चलता. इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते इन चीजों को पहचानें और सुधारें. इस बारे में बता रहे हैं
1. अलमारी या तिजोरी का मुंह गलत दिशा में होना
जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसे या गहने रखते हैं, उसका मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. उत्तर दिशा को कुबेर दिशा कहा जाता है और कुबेर धन के देवता माने जाते हैं. अगर तिजोरी दक्षिण या पश्चिम दिशा में खुलती है, तो उसमें रखा पैसा लंबे समय तक टिकता नहीं है.
2. मुख्य दरवाजे पर गंदगी या टूट-फूट होना
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ लोगों के आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से ऊर्जा भी घर में प्रवेश करती है. अगर दरवाजे पर जमी हुई धूल, टूटे टाइल्स, जंग लगे हिस्से या कोई गंदगी है, तो ये सभी चीजें सकारात्मक ऊर्जा के रास्ते में रुकावट बनती हैं और घर की बरकत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.
3. बंद घड़ी और टूटा आईना
अगर आपके घर में बंद पड़ी घड़ी, टूटे हुए शीशे, फटे पोस्टर या खराब बर्तन पड़े हैं, तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. ये सभी चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और धन की हानि का कारण बन सकती हैं. समय के अनुसार हर चीज को दुरुस्त और सुव्यवस्थित रखना जरूरी होता है.
4. तिजोरी के आसपास बेकार सामान
तिजोरी या अलमारी के ऊपर पुराने कपड़े, फाइलें, अखबार या टूटे बक्से नहीं रखने चाहिए. इससे पैसे का फ्लो रुक जाता है और धन धीरे-धीरे कम होने लगता है. तिजोरी के आसपास की जगह को हमेशा साफ और खुला रखें.
5. नल से टपकता पानी या लीकेज
अगर घर में कोई नल टपक रहा है, पाइप से पानी लीक हो रहा है या टंकी में से पानी बह रहा है, तो यह संकेत है कि आपके घर से धन भी उसी तरह बह रहा है. इसे तुरंत ठीक कराएं. पानी की बर्बादी के साथ-साथ यह ऊर्जा की हानि भी दर्शाता है.
6. दक्षिण-पश्चिम कोना खाली या गंदा होना
घर का दक्षिण-पश्चिम कोना मजबूती और स्थिरता का प्रतीक होता है. अगर यह हिस्सा खाली, गंदा या अव्यवस्थित रहेगा, तो घर की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. यहां भारी फर्नीचर या मजबूत अलमारी रखने से स्थिरता बनी रहती है.
7. पूजा स्थान की गलत दिशा
घर का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में होना चाहिए. अगर पूजा घर बाथरूम के पास, सीढ़ियों के नीचे या दक्षिण दिशा में है, तो यह अशुभ फल देता है. इससे घर में तनाव, अशांति और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है.
समाधान क्या है?
1. घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ रखें और रोज दीपक जलाएं.
2. तिजोरी उत्तर दिशा में रखें और उसमें लाल कपड़े में सिक्के या चांदी का सिक्का रखें.
3. घर में रखे टूटे, फटे या खराब सामान को तुरंत हटा दें.
4. लीकेज, टपकते नल या पानी की बर्बादी को तुरंत ठीक कराएं.
5. तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और रोज उसे जल अर्पित करें.
6. हर शनिवार को घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
7. घर में हल्की खुशबू या धूप-दीप जलाते रहें ताकि वातावरण में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहे.
8. महीने में एक बार घर में सेंधा नमक का पोंछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की