कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के पास लगी भीषण आग, कॉटन फैक्ट्री बनी आग का गोला
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. इसका धुआं लगभग 2 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. फैक्ट्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सरकारी आवास के नजदीक है, जिससे धुआं उनके घर तक पहुंच गया. आनन-फानन में आग की सूचना फायर विभाग की टीम को दी गई. इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
2 किमी दूर से देखा जा सकता था धुआं
पूरा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के किला मैदान चौराहे का है. यहां मौजूद एक कॉटन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कॉटन रखा हुआ था. धुआं तकरीबन 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था. आगजनी के दौरान इंदौर में जमकर बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद आग फैलती चली गई.
मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. जिसके बाद दमकल विभाग 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
धुएं की चपेट में कैलाश कैलाश विजयवर्गीय का आवास
जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके ठीक सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सरकारी बंगला भी मौजूद है. संभवत उनके बंगले सहित अन्य अधिकारियों के बंगले में भी आग का धुआं गया है. एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने कहा, "दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगजनी की घटना पर काबू पा लिया है. पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है."

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की