डिनो मोरिया से 65 करोड़ के घोटाले में मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, मीठी नदी सफाई मामले में नाम आया सामने
Dino Morea: फिल्म एक्टर डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई स्कैम मामले में पूछताछ की. इस मामले में डिनो के अलावा उनके भाई सैंटिनो से भी सोमवार को पूछताछ की गई. मामले में जब मुख्य आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो डिनो का नाम भी सामने आया. एक्टर के नाम का खुलासा होने के बाद उन्हें समने भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया. अब इस मामले में ताजा जानकारी सामने आई है कि मीठी नदी सफाई घोटाला मामला में डीनो मोरिया ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है.
डीनो मोरिया ने अपनी लीगल टीम के जरिए किला कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है. इस अर्जी पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है. सोमवार को मोरिया से यूबीओ राइडज कंपनी के संचालन, वित्तीय प्रवाह और केतन कदम से उनके संबंधों को लेकर लगभग 20 से 25 सवाल पूछे गए. सोमवार के दिन डीनो मोरिया से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी.
फोन कॉल का खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक मीठी नदी सफाई स्कैम मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम, डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो के बीच कई फोन कॉल हुए हैं. इस बात का खुलासा भी जांच के दौरान हुआ है. अपराध शाखा ने सभी की बातचीत की भी जांच की है. कॉल रिकॉर्ड के अलावा पैसों के लेन देन का कनेक्शन भी जांच के दौरान डिनो से जुड़ा हुआ निकला है. पूछताछ में ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी केतन और अन्य पार्टी की डील के बारे में डिनो को जानकारी थी?
मीठी नदी सफाई स्कैम क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घोटाला बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की ओर से नदी से गाद निकालने वाली मशीनों और ड्रेजिंग उपकरणों के किराये में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है. कुछ हफ्ते पहले आर्थिक अपराध शाखा ने मामले में दो आरोपियों केतन कदम और जयेश जोशी को गिरफ्तार किया था.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की