IPL 2025 में सूर्या का जलवा: एक चौके से रचा नया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने IPL एक और सीजन में रन की बारिश का सिलसिला जारी रखा है. IPL 2025 में खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई को यहां तक पहुंचाने में सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी का ही बड़ा योगदान रहा. अपने इसी प्रदर्शन को लीग के आखिरी मैच में भी बनाए रखते हुए सूर्यकुमार यादव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. सूर्यकुमार यादव के नाम T20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा बार पारी में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
जयपुर में सोमवार 26 मई को IPL के 69वें मैच में मुंबई और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे. दोनों टीम का इस सीजन में लीग स्टेज का ये आखिरी मैच था. साथ ही प्लेऑफ में पहला या दूसरा स्थान हासिल करने के हिसाब से भी बड़ा मुकाबला था. ऐसे में मुंबई को अपने सबसे अहम बल्लेबाज से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी और सूर्यकुमार यादव ने भी टीम को निराश नहीं किया. पिछले मैच में ही बेहतरीन अर्धशतक जमाकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले सूर्या ने इस बार भी दमदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
सूर्या ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
छठे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए मुंबई के उप-कप्तान सूर्या ने आते ही बाउंड्री जड़कर रन बटोरना शुरू कर दिया. इस दौरान 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या ने एक चौका जमाया, जो उन्हें 22 रन से उठाकर 26 रन पर ले गया. इस एक चौके से सूर्या ने इतिहास रच दिया. भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार 14वीं पारी में 25 रन का आंकड़ा पार किया था. इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व T20 कप्तान टेम्बा बावुमा को पीछे छोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इतना ही नहीं, IPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने लीग स्टेज के हर मैच में 25 से ज्यादा का स्कोर बनाया.
सचिन को पीछे छोड़ा, करियर में बेस्ट परफॉर्मेंस
इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस चौके के साथ 605 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया और IPL इतिहास में अपने सबसे ज्यादा रन बना लिए. इससे पहले सूर्या ने IPL 2023 में 605 रन बनाए थे, जो उनके करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस था. मगर इस सीजन में सूर्या ने उसे भी पीछे छोड़ दिया. खास बात ये है कि उन्होंने मुंबई के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सचिन ने 2010 सीजन में 618 रन बनाए थे, जो IPL के पिछले 17 सीजन में मुंबई की ओर से किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन थे. सूर्या ने उन्हें भी पीछे छोड़ते हुए 650 रन पूरे कर लिए.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की