IPL 2025: मुंबई-पंजाब में होगा टॉप 4 पोजिशन के लिए महासंग्राम, हारने वाले का सफर खत्म
MI vs PBKS: 10 टीमों का दंगल अब 4 टीमों पर आकर खड़ा है. यही वजह है कि IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की लड़ाई अब और रोमांचक हो गई है. ग्रुप स्टेज के 69वें मैच में 26 मई को MI और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. इन दोनों टीमों में से जो हारेगी, वो अब बाहर होगी. उसे खिताब जीतने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा. वहीं जीतने वाली टीम ना सिर्फ पॉइंट्स टेबल की पहली टीम बन जाएगी बल्कि उसे IPL 2025 की ट्रॉफी के करीब पहुंचने के दो मौके भी मिलेंगे. हम यहां हुई IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की लड़ाई में टॉप टू पोजिशन की बात कर रहे हैं. मुंबई और पंजाब उन्हीं दो टीमों में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे.
मुंबई और पंजाब के लिए बड़ा मैच
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल MI चौथे नंबर पर है. उसके 13 मैचों के बाद 16 अंक हैं. हालांकि, 1.292 का उसका रन रेट काफी बेहतर है. वहीं पंजाब किंग्स अभी दूसरे नंबर पर है. उसके 13 मैचों में 17 अंक हैं. जबकि प्रीति जिंटा की टीम का रनरेट 0.327 का है. 25 मई को CSK से अपना आखिरी ग्रुप मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जरूर है, मगर मुंबई और पंजाब के मुकाबले के बाद उसके लिए हालात बदलने वाले हैं. वो नीचे खिसकती दिखेगी. क्योंकि, CSK से हार के बाद ना तो उसके अंकों में इजाफा हुआ और ना ही रनरेट में. मुंबई और पंजाब दोनों इसी का फायदा उठाना चाहेंगी.
मुंबई और पंजाब में कौन बनेगा नंबर 1?
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी गुजरात टाइटंस के 14 मैचों के बाद 18 अंक हैं और उसका रन रेट 0.602 से गिरकर 0.254 पर आ गया है. ऐसे में अगर मुंबई और पंजाब में से जो भी जीता वो गुजरात को पीछे छोड़कर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा. वहीं हारने वाली टीम का टॉप टू में जगह बनाने का सपना यहीं चूर-चूर हो जाएगा.
क्या है मुंबई का समीकरण?
मुंबई अगर पंजाब किंग्स को हरा देती है तो उसके 14 मैचों में 18 अंक हो जाएंगे. और उस सूरत में बेहतर रनरेट होने की वजह से वो गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ देगा. गुजरात टाइटंस खिसककर नंबर दो पर आ जाएगा. वहीं टॉप टू से बाहर होकर पंजाब किंग्स नंबर 4 पर झूलता दिखेगा.
क्या है पंजाब का समीकरण?
वहीं अगर पंजाब ने MI को हराया तो उसके 14 मैचों में 19 अंक होंगे और वो फिर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी. ऐसा होने पर MI पॉइंट्स टेबल में जहां पर है, वहीं रहेगा. मतलब कि वो अपने नंबर 4 की पोजिशन पर ही रहेगा. गुजरात टाइटंस इस सूरत में भी खिसककर नंबर दो पर आएगा.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की