राहुल गांधी को देश की एकता पर सवाल उठाने की आदत - ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश की एकता पर सवाल उठाने की आदत है, भले ही भारतीय एकजुट हों। यह टिप्पणी उन तीन सवालों के बारे में पूछे जाने के बाद आई जो गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछे थे।
सिंधिया ने कहा, ‘‘देश की एकता, अखंडता और सम्मान पर सवाल उठाना राहुल गांधी की आदत है, खासकर ऐसे समय में जब 140 करोड़ भारतीय एकजुट हैं और कुछ तत्व भारत की संप्रभुता और एकता पर सवाल उठा रहे हैं।’’
केंद्रीय संचार मंत्री ने जयशंकर से पूछे गए सवालों के समय को लेकर भी कांग्रेस नेता की आलोचना की। पूर्ववर्ती ग्वालियर राजघराने के वंशज सिंधिया ने कहा, यहां तक कि जब आतंकवादियों और दुश्मनों का सामना करना पड़ रहा हो? ऐसे गंभीर समय में ऐसे सवाल उठाना - यह किस तरह की विचारधारा है? न तो आप और न ही हम इसे समझ सकते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की