अवैध शराब पर सख्ती: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है। आबकारी आयुक्त आलेख राम सिदार ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जारी रहेगी जिससे जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोका जा सके।
श्री सिदार ने बताया की आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम पहरिया में छापा मारकर छ लीटर महुआ शराब जब्त की गई। छापे के दौरान विजय सिंह पिता भऊराम चौहान, निवासी पहरिया, थाना बलौदा, ज़िला जांजगीर-चांपा के रिहायशी मकान से यह अवैध शराब बरामद की गई है ।
इस मामले आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
ये रहे शामिल
इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार, मुख्य आरक्षक देवदत्त जायसवाल एवं आरक्षक गीता कमल सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की