सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबंध में आयोजित समाधान शिविर का किया आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर : जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अन्बलगन पी ने शुक्रवार को सुशासन तिहार 2025 के तहत् आयोजित फरसाबहार विकास खंड के सुशासन समाधान शिविर पुराइनबंध का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का समीक्षा किया और लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और फरसाबहार विकासखण्ड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप लोगों के समस्याओं का समाधान समय पर सही रूप में हो सके, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गतिशीलता आए तथा विकास कार्यों और शासन के सभी गतिविधयों से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके, जहॉ जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित हो इस उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तीसरे चरण में लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु कलस्टर स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ते हुए उनके स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
इसी तारतम्य में आयोजित कलस्टर पुराईनबंध के समाधान शिविर में कुल 2805 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 2756 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की