ड्रोन अटैक के कारण टल गई लैंडिंग, भारतीय सांसदों की जान पर बना संकट
पाकिस्तानी आतंकवादियों की पोल खोलने रूस पहुंचे भारतीय डेलिगेशन के विमान को राजधानी मॉस्को में चक्कर लगाना पड़ गया. दरअसल, DMK सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाला डेलिगेशन ने जैसे ही मॉस्को में एंटर किया, वैसे ही यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर दिया. यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से मॉस्को के सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई.
रूस के इस फैसले की वजह से भारतीय डेलिगेशन का विमान कई मिनटों तक हवा में ही चक्कर काटने लगा. आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया.
मॉस्को में भारतीय राजदूत ने किया स्वागत
फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी सांसदों को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया. सभी सांसदों का काम रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और एक्सपर्ट को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देना है.
कनिमोई का कहना है कि रूस से पहले ही भारत के रिश्ते बेहतरीन हैं. रूस को हम बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान के आतंकवादी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है.
पुतिन को पहले से है इस बात का डर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा था- जब भी कोई दूसरे देश के सरकारी डेलिगेशन रूस आना चाहते हैं, तब यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन अटैक कर देता है.
पुतिन के मुताबिक यूक्रेन जानबूझकर यह करता है, जिससे बाकी दुनिया से रूस का संपर्क न रहे. लोग इस डर से रूस आना छोड़ दें.
यूक्रेन ने नहीं दिया है कोई जवाब
मॉस्को में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के मॉस्को में एंट्री के वक्त ड्रोन अटैक को लेकर यूक्रेन ने कोई जवाब नहीं दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन अटैक से डरकर रूस ने 3 एयरपोर्ट को बंद कर दिया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन ने भारी संख्या में रूस पर ड्रोन अटैक किया है. सिर्फ 22 मई को रूस ने यूक्रेन के 250 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की