धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 102 आदिवासी बहुल गांवों में लगेंगे शिविर, कलेक्टर ने की लाभ उठाने की अपील
बिलासपुर। पीएम जनमन की तरह ही अनुसूचित जनजाति वर्ग को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक जिले के 102 आदिवासी बहुल गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
कलेक्टर ने की अपील
बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में शामिल हों और इस अभियान के तहत गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 से शुरू किया गया है। जिले के सभी विकासखंडों कोटा के 65, बिल्हा के 11, मस्तूरी के 13 और तखतपुर के 13 आदिवासी बहुल गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और सेवा वितरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार एवं कौशल विकास योजना के तहत मनरेगा पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन, महिला एवं बाल विकास के तहत पीएम मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की