सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बस हादसे में कई छात्र घायल हुए , NSUI ने की संचालक पर कार्यवाही की मांग
बिना फिटनेस के दौड़ रही बसों से छात्र हादसों का शिकार — NSUI ने की एफआईआर की मांग
सेम कालेज के छात्रों से भरी बस के पीछे के दोनों टायर निकलकर अलग हुए
भोपाल । आज राजधानी भोपाल के रायसेन रोड पर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जब सेल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर कॉलेज जा रही बस ( महाराष्ट्र पासिंग ) MH34AB8055 के पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए , जिससे बस में सवार कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं हादसे के बाद छात्रों को अयोध्या नगर स्थित आरएनए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं । इस गंभीर हादसे के बाद NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शासन-प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले भोपाल में हुए बस हादसे के बावजूद सरकार और प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली है। राजधानी में बिना फिटनेस की सैकड़ों स्कूल-कॉलेज बसें धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और आम जनता की जान खतरे में पड़ी हुई है। रवि परमार ने आरोप लगाया कि सेल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक ने जानबूझकर बिना तकनीकी जांच के वाहन को छात्रों के परिवहन में लगाया, जो गंभीर आपराधिक लापरवाही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक निगरानी पूरी तरह विफल हो चुकी है।
NSUI मांग करती है कि —
1. सेल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक पर तत्काल FIR दर्ज की जाए।
2. राजधानी में चल रही सभी स्कूल-कॉलेज बसों की फिटनेस जांच तत्काल की जाए।
3. बिना फिटनेस के पाए जाने पर संबंधित संस्थानों और बस संचालकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।
4. सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया जाए कि केवल फिटनेस प्रमाणित वाहनों का ही प्रयोग करें। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI राज्यव्यापी आंदोलन करेगी और छात्र हितों से समझौता नहीं होने देगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की