IPL 2025: हर्षल पटेल का धमाका, मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
Harshal Patel: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया. सीजन में सनराइजर्स की यह चौथी जीत है. टीम के 12 मैचों में 9 अंक है. वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. उसने लखनऊ को हराकर उसका पत्ता भी काट दिया. ऋषभ पंत की टीम अब प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. उसे 12 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
1 हैट्रिक और 2 पर्पल कैप
IPL में हैट्रिक ले चुके हर्षल अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया. हर्षल ने 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिए थे. वह IPL में दो बार पर्पल कैप जीतने वाले भी खिलाड़ी हैं. 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पहली बार 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 32 विकेट लिए थे. 2024 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लिए थे.
मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा
हर्षल ने IPL में 2381 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए. यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज है. उन्होंने इस सूची में लसिथ मलिंगा (2444 गेंदें) और युजवेंद्र चहल (2543 गेंदें) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लखनऊ की पारी के 16वें ओवर में एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड करके अपने 150 विकेट पूरे कर लिए.
IPL में सबसे तेज 150 विकेट (गेंदों के मामले में).
- 2381- हर्षल पटेल.
- 2444- लसिथ मलिंगा.
- 2543- युजवेंद्र चहल.
- 2656- ड्वेन ब्रावो.
- 2832- जसप्रीत बुमराह.
सनराइजर्स को मिली आसान जीत
हर्षल के अब IPL करियर में 114 पारियों में 23.46 के औसत से 150 विकेट हैं. इसमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में चार ओवर में 49 रन दिए. उन्हें एक सफलता मिली. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच को जीत लिया. हर्ष इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 11 पारियों में 15 विकेट लिए हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की