मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के नेतृत्व में मजबूत हो रही स्वास्थ्य अधोसंरचना
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत राज्य में 441.85 करोड़ रुपये की लागत से 126 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यह मिशन सिर्फ इलाज की सुविधाएं बढ़ाने का काम नहीं कर रहा, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है।
इस मिशन के तहत प्रदेशभर मे 13 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं (IPHL), 91 ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य इकाइयां (BPHU),
21 पचास-बिस्तरों वाले और एक पचहत्तर-बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU)
की स्थापना की जा रही है। इनमें से कई भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि बाकी कार्य तेजी से जारी हैं। सभी निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
CGMSC को मिली जिम्मेदारी, निगरानी के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात
इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) को दी गई है। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण मंडल में अतिरिक्त उप अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। वहीं, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, मिशन संचालक (NHM) और प्रबंध संचालक (CGMSC) स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रोजगार, गांव-गांव पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
इस योजना से प्रदेश में न केवल बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और महामारी जैसी आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य मंत्री बोले – "स्वस्थ छत्तीसगढ़, हमारी पहली प्राथमिकता"
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,"प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में जो काम हो रहे हैं, वे आने वाले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर पूरी तरह बदल देंगे। यह सिर्फ ईंट और गारे का निर्माण नहीं, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव है। हमारी सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वस्थ छत्तीसगढ़, हमारी पहली प्राथमिकता है।"
प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता, प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मिशन की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मिशन का उद्देश्य स्पष्ट है— "हर नागरिक को बेहतर इलाज, हर गांव तक मजबूत स्वास्थ्य ढांचा।"

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की