‘मेरे भी बेटे-बेटी हैं’ – करण जौहर ने बाबिल खान के वीडियो पर जताई गहरी चिंता
मई के शुरुआती हफ्ते में जब दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक रोता हुआ वीडियो सामने आया तो हर कोई दंग रह गया था। हैरान करने वाली बात वीडियो में बाबिल का बॉलीवुड को सबसे फेक बताना और कई सेलेब्स का नाम लेना था।
बाबिल खान का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, उन्होंने पहले तो अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया और फिर उनकी मां ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए सफाई दी। बाद में उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स सामने आए और उनका हौसला बढ़ाया। अब करण जौहर ने भी बाबिल के वीडियो पर रिएक्शन दिया है।
बाबिल को दुखी देख टूटा करण का दिल
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने बाबिल का वीडियो देखा तो वह एकदम टूट गए थे। दिए इंटरव्यू में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशक करण ने कहा, "जब मैंने बाबिल को रोते हुए देखा तो एक माता-पिता के तौर पर मुझे भी उतना ही बुरा लगा जितना दूसरे लोगों को लगा। इससे मुझे बड़ा झटका लगा क्योंकि मेरा भी एक बेटा और एक बेटी है।"
बाबिल ने इन सेलेब्स का लिया था नाम
बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें उन्होंने शनाया कपूर, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल, आदर्श गुप्ता और अरिजीत सिंह समेत कई सेलिब्रिटीज का नाम लिया था। एक वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड को सबसे फेक और घमंडी बताया था। वह बुरी तरह रोते हुए दिखे थे जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स को हैरान कर दिया था।
इसके बाद बाबिल की मां ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि उन्होंने इन सेलेब्स का नाम इनकी तारीफ करने के लिए किया था लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया। उनकी मां ने आगे कहा था, "पिछले कुछ सालों में बाबिल खान ने अपने काम के लिए ही नहीं बल्कि अपने मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत प्यार और प्रशंसा हासिल की हैय़ किसी भी दूसरे इंसान की तरह बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरने का हक है और यह उनमें से एक था।" उन्होंने यह भी बताया था कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की