जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर ऋतिक रोशन का खास तोहफ़ा — ‘वॉर 2’ का टीज़र होगा रिलीज!
मुंबई। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को 42वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिनपर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देंगे। इस सरप्राइज का इशारा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
दरअसल, ऋतिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”हे जूनियर एनटीआर, क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? मेरा यकीन मानिए, आपको कोई अंदाजा नहीं है कि क्या होने वाला है। ‘वॉर 2’ के लिए तैयार हैं?” उनके पोस्ट से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी, जैसे फर्स्ट पोस्टर, टीजर या उनके लुक्स की झलक शेयर करेंगे।
सूत्रों की मानें तो, फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ी टीम 20 मई को, यानी जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने की तैयारी में है। टीजर रिलीज के साथ ही प्रमोशनल सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके बाद आने वाले हफ्तों या महीनों में ऑफिशियल ट्रेलर, किरदारों के पोस्टर जैसी चीजें रिलीज की जाती रहेंगी।
फिल्म में एनटीआर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल के किरदार में लौट रहे हैं। दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था। ‘वॉर 2’ के अलावा ऋतिक की झोली में ‘कृष 4’ भी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की