विजय शाह के बयान पर बवाल: कांग्रेस ने किया पुतला दहन, महिला आयोग ने बताया अपमानजनक
इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोंडागांव में विजय शाह का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की. दरअसल, 12 मई को एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, 'हमने उनकी बहन को भेजा और उसे बर्बाद कर दिया.' इस बयान पर कांग्रेस भड़क गई है और इसे सेना और महिला अफसरों का अपमान बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोंडागांव दौरे से ठीक पहले कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया. भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा कि विजय शाह का बयान भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा, "सेना की महिला अधिकारी पर इस तरह की टिप्पणी करना सेना के सम्मान का अपमान है। हम सभी को देश की सेना पर गर्व है और यह बयान साबित करता है कि भाजपा नेताओं का रवैया कितना गिर चुका है।"
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग की है कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की