ईरान में कोविड की वापसी, मास्क पहनने का आदेश फिर से लागू
ईरान में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. देश में कोविड-19 मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. इसी के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बंद जगहों पर लोगों को मास्क लगाकर ही आने-जाने की सलाह दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि वायरस एक बार फिर फैल रहा है. हालांकि अब तक कोविड के मामलों को लेकर कोई स्पष्ट डेटा जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही नया प्रभाव है.
ईरानी डॉक्टरों ने क्या कहा?
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. ने बताया कि वृद्ध नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, दिल के मरीजों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को पहले की तरह ही सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और अनावश्यक यात्रा से बचें.
ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री अलीरेजा रईसी ने हाल ही में देशभर की यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य इकाइयों को पत्र लिखकर चेताया कि कोरोना और फ्लू जैसे श्वसन संबंधी रोगों से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक कार्यालयों, अस्पतालों और बंद वातावरण में मास्क पहनने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं.
आधिकारिक आंकड़ों पर एक नजर
गौरतलब है कि फरवरी 2020 में चीन के बाद ईरान दूसरा देश था जिसने आधिकारिक रूप से कोरोना महामारी की पुष्टि की थी. तब से अब तक देश में 1,45,000 से अधिक मौतें और 75 लाख से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हो चुके हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक आंकड़े इससे सात गुना अधिक हो सकते हैं. सरकार की ओर से नया मास्क आदेश देश में फिर से संक्रमण की गंभीरता को दर्शा रहा है. ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि वे पूर्व की तरह सतर्कता बरतें और मास्क के साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की