’मोर आवास -मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत सुकमा जिले के 851 हितग्राहियों के चेहरों पर आई पक्के आशियाने की मुस्कान
रायपुर : प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक स्वयं का पक्का मकान हो जिसमें वह दिन भर के संघर्ष के बाद सुकून की नींद सो सके। वंचित और पिछड़े वर्ग की इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि आज सुकमा जिले के और 851 परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। मोर आवास -मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत इन परिवारों ने आज उल्लास पूर्वक गृह प्रवेश कर अपने स्तर पर उत्सव मनाया। ‘मोर आवास - मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत आज राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय आवास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 हजार परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सांकेतिक सहभागिता की। अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में भी सुकमा जिले के हितग्राही अपने पंचायतों से शामिल हुए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 851 परिवारों के नए घरों में गृह प्रवेश के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि इसमें सुकमा जनपद पंचायत के 132, छिंदगढ़ पंचायत 499 और कोंटा जनपद के 228 परिवार शामिल रहे हैं। अब तक जिले में वर्ष 2024-25 के लिए कुल 13218 आवासों की स्वीकृति दी गई है। इनमें से अब तक 11349 लाभार्थियों को पहली किस्त और 5235 को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि 2080 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पिछले 14 महीनों में जिले में 3754 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने आगे बताया कि इसके साथ ही, आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत जिले में 28950 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है, जिन्हें आगामी समय में इस योजना का लाभ मिलेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की