सरगांव के पास सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और दस से अधिक घायल
रायपुर। राजधानी से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है.छठ्ठी के कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की वाहन स्वराज माजदा की ट्रेलर से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है ।पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया ।
इस संबंध में रायपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में चौथिया छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे, जहाँ से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस आ रहे थे इसी बीच रायपुर-बलौदबाज़ार रोड में सारागांव के समीप ग्रामीणों की स्वराज माजदा का ट्रेलर जोरदार टक्कर हो गई ।
इस हादसे में माजदा वाहन में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की मौके हो गई एवं कई लोग घायल हो गए ।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है मृतकों की पहचान की जा रही है.प्रशासन ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है ।मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की