रायगढ़ के घोघरा डैम में 42 जंगली हाथियों का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत सिंघीझाप परिसर के घोघरा डैम में नहाते जंगली हाथियों का वीडियो सामने आया है। धरमजयगढ़ वनमंडल में जंगली हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्यों ने ग्रामीणों को जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में धरमजयगढ़ वनमंडल में 184 जंगली हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिनमें 49 नर, 95 मादा और 40 शावक शामिल हैं।
शुक्रवार की शाम छाल रेंज के सिंघीझाप परिसर के कक्ष क्रमांक 502 (आरएफ) में घोघरा डैम में नहाते 42 जंगली हाथियों के समूह को हाथी मित्र दल ने ड्रोन कैमरे में कैद किया। हाथी मित्र दल के सदस्यों ने बताया कि यह समूह लामीखार, सिंघीझाप, देउरमाल और कोशलपुर की ओर जा सकता है। इसे देखते हुए इन गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदूपत्ता इकट्ठा करने के लिए जंगल में न जाने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की