युद्ध के हालात में मोर्चा संभालेंगे आपदा मित्र, दी जा रही ये ट्रेनिंग
इंदौर: इंदौर में अब मॉक ड्रिल और संभावित युद्ध के दौरान लोगों की मदद के लिए आपदा मित्र तैयार किए जाएंगे. इंदौर नगर निगम द्वारा इसके लिए शहर के प्रत्येक वार्ड से 10 लोगों का चयन होगा जिन्हें क्राइसिस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा "मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों के अलावा छात्रों एवं स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है. आपात स्थिति में ब्लैक आउट और निकासी योजनाओं के क्रियान्वयन का आकलन, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु उन्हें शीघ्र छिपाने की व्यवस्था का परीक्षण, नागरिक सुरक्षा सेवाओं, वार्डनों, अग्निशमन एवं बचाव दल की तत्परता की समीक्षा की जरूरत को महसूस किया जा रहा है. इसके साथ ही शहर भर में डिपो प्रबंधन, आपूर्ति व्यवस्था तथा राहत संचालन की प्रणाली का परीक्षण अब महसूस किया जा रहा है जो भविष्य में आपात स्थिति के लिए जरूरी है." इस दिशा में पहल करते हुए इंदौर नगर निगम ने हर वार्ड से 10-10 लोगों को आपदा मित्र के रूप में तैयार करने का फैसला किया है. इसके लिए शहर के 85 वार्ड से आपदा मित्रों का चयन किया जाएगा जो न केबल बारिश और आपदा के समय मुस्तैद रहेंगे बल्कि मॉक ड्रिल और अन्य इमरजेंसी में भी अपनी सेवाएं देंगे.
इसलिए भी पड़ रही है आपदा मित्र की जरूरत
इंदौर में बीते दिनों हुई बिन मौसम बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलजमाव के हालात बने. कई लोगों के घरों में पानी भर गया. शहर की मुख्य सड़कों पर हुए जलजमाव की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम यह प्रयोग कर रहा है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आपदा मित्र समय पड़ने पर नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ लोगों की मदद कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिए जाएगा.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की