IAS ने देशवासियों से की बड़ी अपील हेडक्वार्टर जा रहे सैनिकों का सफर आसान बनाने का आग्रह किया
भोपाल: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम कर रहा है. जवानों की तारीफ कर रहा है. ऐसे माहौल में एमपी के एक आईएएस अधिकारी ने देशवासियों से बड़ी अपील की है. उन्होंने लोगों से हेडक्वार्टर जा रहे जवानों की यात्रा को आसान बनाने का अनुरोध किया है. सेना ने सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. उन्हें हर हाल में अपने हेडक्वार्टर लौटने को कहा गया है. एमपी के आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी ने ऐसे जवानों के लिए बड़ी बात कही है. उन्होंने अनुरोध किया है कि ट्रेन या बस से जा रहे जवानों का सम्मान करें और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने का प्रयास करें।
अनुराग चौधरी ने सोशल मीडिया पर की ये अपील
राज्य के अपर सचिव अनुराग चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये अपील की. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा- मौजूदा हालात को देखते हुए छुट्टी पर आए जवान बिना रिजर्वेशन के ट्रेन से अपने बटालियन हेडक्वार्टर लौट रहे हैं. अगर आप उन्हें ट्रेन में टॉयलेट या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़े देखें तो उन्हें सम्मानपूर्वक अपनी आरक्षित सीट पर बैठाएं. वे हमारे देश के रक्षक हैं. यदि आपको सड़क पर सैनिक जाते हुए दिखाई दें तो उन्हें अपने वाहन में अगले गंतव्य तक ले जाएं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की